المسد

Al-Masad (मूंज की रस्सी)

कुल आयतें: 5
मक्का में अवतरित की गई
0:000:00

بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

[ आरंभ ( शुरू ) ] अल्लाह के नाम से जो अत्यंत दयावान, निरंतर ( असीम ) दयाशील है ।

1

تَبَّتْ يَدَا أَبِي لَهَبٍ وَتَبَّ

टूट गए दो ( दोनों ) हाथ अबू लहब के, और वह ( स्वयं ) बर्बाद हुआ।

2

مَا أَغْنَىٰ عَنْهُ مَالُهُ وَمَا كَسَبَ

ना उसका धन उसके काम आया और ( ना, वह ) जो उसने अर्जित किया।

3

سَيَصْلَىٰ نَارًا ذَاتَ لَهَبٍ

शीघ्र ( जल्द ) ही वह झुलसेगा लपटों ( ज्वालाओं ) वाली आग में।

4

وَامْرَأَتُهُ حَمَّالَةَ الْحَطَبِ

और उसकी स्त्री ( पत्नी ) [ भी ], ईंधन ( सूखी लकड़ियाँ ) ढोने वाली।

5

فِي جِيدِهَا حَبْلٌ مِّن مَّسَدٍ

उसकी गर्दन में ' मसद ' ( बटी हुई खजूर की छाल ) से ( बनी ) रस्सी होगी।