الزلزلة

Az-Zalzalah (भूकम्प)

कुल आयतें: 8
मदीना में अवतरित की गई
0:000:00

بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

[ आरंभ ( शुरू ) ] अल्लाह के नाम से जो अत्यंत दयावान, निरंतर ( असीम ) दयाशील है ।

1

إِذَا زُلْزِلَتِ الْأَرْضُ زِلْزَالَهَا

जब धरती अपने ( प्रचंड ) भूचाल से हिलाई जाएगी !

2

وَأَخْرَجَتِ الْأَرْضُ أَثْقَالَهَا

और धरती अपने बोझ बाहर निकाल फेंकेगी !

3

وَقَالَ الْإِنسَانُ مَا لَهَا

और इंसान कहेगा इसे क्या हुआ है ?

4

يَوْمَئِذٍ تُحَدِّثُ أَخْبَارَهَا

उस दिन वह अपने वृत्तांत ( समाचार ) बता देगी !

5

بِأَنَّ رَبَّكَ أَوْحَىٰ لَهَا

क्योंकि तुम्हारे रब ने उसे आदेश दिया ( होगा ) ।

6

يَوْمَئِذٍ يَصْدُرُ النَّاسُ أَشْتَاتًا لِّيُرَوْا أَعْمَالَهُمْ

उस दिन लोग अलग - अलग ( होकर ) आयेंगे , ताकि उन्हें उनके कर्म दिखाए जाएं।

7

فَمَن يَعْمَلْ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ خَيْرًا يَرَهُ

तो जिसने कण भर ( भी ) भलाई की होगी , वह उसे देख लेगा !

8

وَمَن يَعْمَلْ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ شَرًّا يَرَهُ

और जिसने कण भर ( भी ) बुराई की होगी, वह उसे देख लेगा !